ललन सिंह को बनाया गया जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला
दिल्ली के जंतर मंतर पर स्थित पार्टी कार्यालय में की गयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
सर्वसम्मति से चुना गया है ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष
दिल्ली क्राइम संवाददाता: दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में सर्वसम्मति से ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री आरसीपीसी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है। जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में हो रही इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल थे।