1 करोड़ की रंगदारी का मामला: गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े नेटवर्क का STF ने किया भंडाफोड़....!
DCP North District जिले में ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले कथित भारत-दुबई नेटवर्क का STF ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।Delhi Police के मुताबिक, 16 सितंबर को कारोबारी प्रवीण जैन के परिवार को UAE नंबर से कॉल कर ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।जांच में आरीफ उर्फ पिस्टल, मुबारिक उर्फ गुल्लू और नवाब अली उर्फ सोनिज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरीफ को अहमदाबाद से पकड़ा गया, जबकि मुबारिक पर साजिश रचने और शूटरों के लिए किराए पर कमरा लेने का आरोप है।नवाब अली को चलती ट्रेन से RPF की मदद से पकड़ा गया। पुलिस का दावा है कि इसी UAE नंबर से रोहिणी के एक अन्य कारोबारी से भी ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने कथित फायरिंग की साजिश को भी समय रहते नाकाम किया। मामले में अन्य आरोपियों और दुबई कनेक्शन की जांच जारी है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली