दिल्ली क्राइम प्रेस के साथ 4 अक्टूबर 2016 से शुरू हुआ सफर आज एक नए पड़ाव पर
नजीबाबाद, 4 अक्टूबर 2026। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय लव कुमार ने आज पत्रकारिता के 10 वर्ष पूरे कर लिए। 4 अक्टूबर 2016 को दिल्ली क्राइम प्रेस के साथ शुरू हुआ यह सफर एक दशक में लोगों की समस्याओं को समझने और उनकी आवाज को सामने लाने का माध्यम बना। इन 10 वर्षों में गांव-गांव जाकर आम लोगों की समस्याओं को करीब से समझने और जनहित के मुद्दों को समाचारों के माध्यम से सामने रखने का अवसर मिला। इस सफर में कई अनुभव और सम्मान मिले, लेकिन सबसे बड़ी उपलब्धि लोगों का विश्वास रहा।इसी अनुभव से प्रेरणा लेकर अब उन्होंने अपने गांव के लिए “सबलपुर बीतरा विकास मंच” की शुरुआत की है। मंच का उद्देश्य किसी के खिलाफ खड़ा होना नहीं, बल्कि गांव की समस्याओं को समझकर सकारात्मक तरीके से समाधान की दिशा में प्रयास करना है। सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों के सर्वे सहित गांव से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंच द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। लव कुमार का कहना है, “दस साल की पत्रकारिता ने लोगों की आवाज सुनना सिखाया और अब उसी अनुभव से अपने गांव की जिम्मेदारी निभाने की कोशिश है।” दिल्ली क्राइम प्रेस परिवार की ओर से दिल्ली क्राइम प्रेस परिवार की ओर से पत्रकार लव कुमार को पत्रकारिता के 10 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। परिवार को विश्वास है कि वह भविष्य में भी जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे। दस साल पत्रकारिता के… और अब अपने गांव के लिए एक नई जिम्मेदारी।
पत्रकार - लव कुमार