INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

कांवड़ लेने गया 14 साल का पंकज लापता, 7 दिन से तलाश जारी—परिवार की बढ़ी चिंता

कांवड़ लेने गया 14 साल का पंकज लापता, 7 दिन से तलाश जारी—परिवार की बढ़ी चिंता

◾उत्तरी दिल्ली के #बुराड़ी से हरिद्वार कांवड़ लेने गया 14 वर्षीय पंकज वापसी के दौरान अपने साथियों से बिछड़ने के बाद लापता हो गया। 
◾पंकज वेस्ट कमल विहार का रहने वाला है और तीन दोस्तों के साथ कांवड़ यात्रा पर गया था। परिवार के मुताबिक 5 अगस्त को उससे आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। 
◾साथियों ने बताया कि उस समय पंकज करीब 20 किलोमीटर आगे कांवड़ लेकर चल रहा था। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाकी कांवड़िये मुकुंदपुर के शिविर तक लौट आए, लेकिन पंकज नहीं पहुंचा
◾परिवार कांवड़ शिविरों में उसकी तस्वीर लेकर तलाश कर रहा है और पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई है।

संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली