INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

15 लाख रुपए लूटे कुछ ही सेकंड में महिला से बैंक के बाहर बदमाशो ने...!

15 लाख रुपए लूटे कुछ ही सेकंड में महिला से बैंक के बाहर बदमाशो ने...!

◾#
अमृतसर में दिनदहाड़े 15 लाख रुपये की लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
एक महिला बैंक से 15 लाख रुपये निकालकर जैसे ही अपनी स्कूटी स्टार्ट करने लगी, तभी बाइक सवार बदमाश उसका पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
महिला मौके पर मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रह गई, लेकिन आरोपी कुछ ही सेकंड में फरार हो गए। 
शुरुआती जानकारी के अनुसार, वारदात पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दी गई प्रतीत होती है और मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। बैंक से बड़ी रकम निकालते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने और किसी विश्वसनीय व्यक्ति को साथ रखने की सलाह दी जा रही है।

संवाददाता सुहैल अहमद की रिपोर्ट