INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार...!

चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार...!

राजधानी दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रेटर नोएडा के परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर के सफर के दौरान बस के पर्दों से ढके हिस्से में ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बस को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने चलती बसों में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली