INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली एयरपोर्ट पर 175 किलो ड्रग्स नष्ट, तस्करों पर कस्टम्स का शिकंजा...।

दिल्ली एयरपोर्ट पर 175 किलो ड्रग्स नष्ट, तस्करों पर कस्टम्स का शिकंजा...।
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अदालत के निर्देश पर करीब 25 किलो कोकीन और 150 किलो गांजा नष्ट किया। ◾जहांगीरपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अधिकृत वेस्ट डिस्पोजल यूनिट में आधुनिक मशीनों की मदद से करीब 175 किलो जब्त नशीले पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण किया गया। ◾कस्टम्स के मुताबिक, इन ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 515 करोड़ रुपये है। बीते एक साल में एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी के मामलों में 109 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। 
मुख्य सीमा शुल्क आयुक्त अरविंद शरण ने बताया कि निस्तारण की पूरी प्रक्रिया अदालत के दिशा-निर्देशों के तहत की गई, ताकि जब्त पदार्थों का दोबारा इस्तेमाल संभव न हो। कस्टम्स अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट को ड्रग्स तस्करी का रास्ता बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 
यह अभियान नशामुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली