₹19.50 लाख लूटकांड: दिल्ली से यूपी तक फैले 5 शातिर गिरफ्तार....!
Delhi Police की DCP North District टीम ने जीपीओ और सेंट स्टीफंस अस्पताल के पास हुई ₹19.50 लाख की सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों—अभिषेक, शाकिर, सुलेमान, अरुण और सुभाष—को गिरफ्तार कर लिया है।30 सितंबर को ओल्ड लाजपत राय मार्केट से करोल बाग जा रहे दो कर्मचारियों को आरोपियों ने सड़क विवाद के बहाने रोककर मारपीट की और नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने कूचा घासी राम से पीड़ित का पीछा करने से लेकर भागने तक के पूरे रूट का खुलासा 200 से अधिक CCTV कैमरों, ANPR और तकनीकी निगरानी की मदद से किया। मनाली से लौटते समय चार आरोपियों को दबोचा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹9.90 लाख नकद और लूट की रकम से खरीदा नया iPhone 17 Pro बरामद किया है। अन्य आरोपियों व बाकी रकम की बरामदगी के लिए यूपी और उत्तराखंड में छापेमारी जारी है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
₹19.50 लाख लूटकांड: दिल्ली से यूपी तक फैले 5 शातिर गिरफ्तार....!
Genral
05/10/2026 11:51 AM 157
X