INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

27.5 करोड़ खर्च, फिर भी प्यासा बेरदोंगा: AIFB का आरोप - नेता-अधिकारी मौज में, जनता को पानी नहीं

27.5 करोड़ खर्च, फिर भी प्यासा बेरदोंगा: AIFB का आरोप - नेता-अधिकारी मौज में, जनता को पानी नहीं

गिरिडीह, 25 मई 2026: सदर प्रखंड के बेरदोंगा गाँव में जल संकट गहराता जा रहा है। आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) ने आरोप लगाया है कि 27.5 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना के बावजूद ग्रामीण पिछले एक महीने से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार 1 मई, फिर 14 मई और 24 मई को लगातार धरना-प्रदर्शन और सत्याग्रह के बावजूद जिला प्रशासन ने इस गंभीर समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। AIFB नेताओं ने कहा कि "करोड़ों की योजना सिर्फ कागजों पर है। धरातल पर जनता प्यास से बेहाल है, जबकि विधायक-सांसद-नेता-अधिकारी मौज में हैं।" आगे की रणनीति: पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों और AIFB ने 30 मई 2026 को उपायुक्त, गिरिडीह के समक्ष जोरदार आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

रिपोर्ट संचित कुमार दिल्ली क्राइम प्रेस