INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

65 वाहिनी SSB द्वारा दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न

65 वाहिनी SSB द्वारा दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न

65 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बगहा (पश्चिम चंपारण) में बिहार पुलिस के 227 नवप्रशिक्षुओं का भव्य दीक्षांत परेड समारोह पूरे वैभव, उत्साह एवं गरिमा के साथ आज  आयोजित किया गया। यह नवप्रशिक्षु जिला पुलिस मोतिहारी से सम्बंधित है| यह प्रशिक्षण जुलाई, 2025 से प्रारंभ हुआ था| 
श्री नंदन सिंह मेहरा, कमांडेंट, 65 वाहिनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण अवधि के दौरान नवप्रशिक्षुओं को शारीरिक दक्षता, ड्रिल, अनुशासन, शस्त्र संचालन, आपदा प्रबन्धन व पब्लिक डीलिंग प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसी के साथ बिहार पुलिस के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षुओं को पुलिस कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान प्रक्रिया, भारतीय न्याय संहिता तथा पुलिसकर्मियों के कर्तव्यों एवं दायित्वों से भली-भांति अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त कस्टम विभाग, वन विभाग, साइबर अपराधो पर संबंधित विभागों के विशेष एंव दक्ष अधिकारियों द्वारा कक्षाओं का आयोजन किया गया |
इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनुसूया रणसिंह साहू, भा.पु.से., महानिरीक्षक, बिहार पुलिस की सम्मानित उपस्थिति रही। 
जवानों ने प्रस्तुत किया अनुशासन और शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन
समारोह में नवप्रशिक्षुओं के परिवारजनों की उपस्थिति ने इस अवसर को और भी भावनात्मक बना दिया। और 
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित।
समारोह के अंत में प्रशिक्षण अवधि के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को उनकी प्रतिभा, अनुशासन एवं समर्पण के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरुष्कृत किया गया—
सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर: आरक्षी अभिषेक कुमार 
सर्वश्रेष्ठ इनडोर प्रदर्शन : आरक्षी नितीश कुमार 
सर्वश्रेष्ठ आउटडोर प्रदर्शन : आरक्षी नवीन कुमार 
सर्वश्रेष्ठ फायरर : आरक्षी विकास कुमार 
सर्वश्रेष्ठ ड्रिल व टर्न आउट : आरक्षी सुजीत कुमार 
सर्वश्रेष्ठ खेलकूद प्रदर्शन : आरक्षी प्रिंस कुमार चौधरी 
सर्वश्रेष्ठ शारीरिक दक्षता : आरक्षी सुधीर कुमार 
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने नव-आरक्षियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ वे राज्य की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।