बगरैन में धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 650वां जयंती समारोह
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वावधान में न्याय पंचायत बगरैन स्थित पंडित हनुमान सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में एक भव्य संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री प्रिंस देव शर्मा (जिलाध्यक्ष, विश्व हिन्दू महासंघ, बदायूं) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. श्री ओमपाल मौर्य (मंडल प्रभारी, बरेली मंडल – विश्व हिन्दू महासंघ) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में श्री देवेश पटेल (जिला अध्यक्ष, बरेली) एवं श्री अखिलेश तिवारी (प्रदेश अधिवक्ता प्रकोष्ठ) शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री महंत सुखराम दास जी महाराज (प्रदेश मंत्री, धर्माचार्य प्रकोष्ठ) रहे।
कार्यक्रम में
श्री महंत परमात्मा दास जी महाराज (प्रदेश मंत्री, धर्माचार्य प्रकोष्ठ),
आचार्य पं. श्री मुमुक्ष कृष्ण दद्दा जी (जिला अध्यक्ष, धर्माचार्य प्रकोष्ठ),
श्री अनुज मिश्रा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विश्व हिन्दू महासंघ),
श्री शिवम कुमार (जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ)
एवं
श्री रितिक देव शर्मा (जिला प्रभारी, IT सेल)
की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के जीवन, उनके विचारों एवं समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संवाददाता – एके सोनी (बदायूं)