दिल्ली के रूपनगर इलाके में गुलाबी बाग अंडरपास के पास हुई ₹70 लाख की लूट का DCP North District पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने स्कूटी सवार को मिर्च पाउडर डालकर और मारपीट कर निशाना बनाया था। Delhi Police ने आरोपियों के कब्जे से ₹30 लाख 23 हजार रुपये नकद, एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक बैग, तीन डेबिट कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया है। जांच में मंटू यादव की साजिश में अहम भूमिका सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, वह चांदनी चौक के कूचा महाजनी में नकदी ले जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखता था। इस कार्रवाई में SHO रूम नगर इंस्पेक्टर रमेश कौशिक, इंस्पेक्टर रोहित सरस्वत और उनकी संयुक्त टीम में SI हर्षित, SI अशोक मीणा, SI राजू, SI विनीत सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
₹70 लाख की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार; ₹30.23 लाख नकद बरामद...!
Genral
05/11/2026 11:35 AM 23
X