INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

पांडव नगर से अगवा 8 महीने का मासूम अलीगढ़ से बरामद, 24 घंटे में Delhi Police ने सुलझाई गुत्थी...!

पांडव नगर से अगवा 8 महीने का मासूम अलीगढ़ से बरामद, 24 घंटे में दिल्ली पुलिस ने सुलझाई गुत्थी...!
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में 8 महीने के मासूम बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया, जिसे दिल्ली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चे की मां लक्ष्मी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने बच्चे की देखभाल के लिए ज्योति नाम की महिला को रखा था। घटना के समय ज्योति सामान खरीदने दुकान पर गई थी, तभी आरोपी ऋषि पाल मौका पाकर बच्चे को उठाकर फरार हो गया। जांच में सामने आया कि ऋषि पाल बच्चे को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ले गया और वहां चतरू तथा कुसमा नामक दंपती को बेच दिया। बताया जा रहा है कि दंपती की तीन बेटियां थीं और उन्हें बेटे की चाह थी। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई करते हुए ऋषि पाल समेत चतरू और कुसमा को गिरफ्तार कर लिया।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली