भागलपुर में गंगा में समाया 100 साल पुराना दुर्गा मंदिर...!
बिहार के भागलपुर जिले के शंकरपुर गांव में गंगा कटाव का भयावह मंजर देखने को मिला, जब करीब 100 साल पुराना चैती माता दुर्गा मंदिर देखते ही देखते नदी में समा गया। मंदिर के ढहने का दृश्य इतना खौफनाक था कि आसपास के हजारों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आंखों के सामने आस्था का प्रतीक गंगा की लहरों में विलीन होता देख भावुक हो उठे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लगातार बढ़ते गंगा कटाव से गांव के लोगों में डर का माहौल है और वे अपने घरों व अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली