INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील जानसठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील जानसठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
 

जानसठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील जानसठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मंडलायुक्त सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला अपराध संबंधी मामलों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने और लोगों को साइबर अपराध व साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा गया। डी एम उमेश मिश्रा द्वारा भी त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए। कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधारोपण किया गया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व उनके संरक्षण का संदेश दिया गया। —रिपोर्ट: निखिल सैनी