पश्चिमी चंपारण जिले के 52 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुआ "विद्यार्थी सहयोग शिविर
बिहार पश्चिमी चंपारण जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कुमारबाग पहुंचकर विद्यार्थी सहयोग शिविर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित कर शिविर की व्यवस्था एवं विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया। जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को पोर्टल की उपयोगिता एवं इसके माध्यम से अपनी समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग शिविर एवं पोर्टल की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं सुझावों को निर्धारित माध्यम से दर्ज कराएं, ताकि संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
रिपोर्टर अनूप कुमार जायसवाल
पश्चिमी चंपारण जिले के 52 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुआ "विद्यार्थी सहयोग शिविर
Genral
27/08/2026 03:21 AM 29
X