INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

बालाजी धाम दरबार, मित्ररोली धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बालाजी धाम दरबार, मित्ररोली धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बिसौली (बदायूं)। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम मित्ररोली स्थित बालाजी धाम दरबार में महंत श्री शीतलेश्वर महाराज के सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं आशीर्वाद लेने पहुंचे।
महंत श्री शीतलेश्वर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान के दरबार में सच्ची श्रद्धा और विश्वास ही सबसे बड़ा प्रसाद है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आस्था, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और सत्संग से पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुछ नियम भी निर्धारित किए गए हैं—
1. कटे-फटे व फैंसी कपड़े पहनकर दरबार में आना निषेध है।
2. 5 दीपक, 11 परिक्रमा व 21 स्वस्तिवाचन करना अनिवार्य है।
3. माथे पर तिलक लगाना व गले में तुलसी माला धारण करना आवश्यक है।
4. लहसुन, प्याज, मांस एवं मदिरा का सेवन वर्जित है।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा   भी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय समिति एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा

 बदायूं से संवाददाता  एके सोनी