नवादा में 'सक्सेस सेमिनार 3' में नजर आई 'मेगा सेमिनार' की झलक
14 जून 2026 दिन रविवार को नवादा, दिल्ली में हुए 'सक्सेस सेमिनार - 3' के दौरान दिल्ली क्राइम के नये व पुराने लीडर्स के साथ नये मेहमानों की उपस्थिति तथा उत्साह ने यह साफ संदेश दे दिया कि अगस्त माह में होने वाले 'मेगा सेमिनार' में दिल्ली क्राइम प्रैस का दृश्य सचमुच अद्भुत तथा अदम्य होगा, जो निश्चित रूप से दिल्ली क्राइम प्रैस की सुनहरी यादों में से एक के रूप में रिकार्ड रहेगा तथा जिसकी स्मृति लोगों के मन में बरसों-बरस बसी रहेगी। पिछले दो सेमिनारों की तर्ज पर इस सेमिनार में अधिकतम 60-65 लोगों की उपस्थिति ही मानी जा रही थी परन्तु भीषण गर्मी होने के बावजूद, देश के विभिन्न प्रांतों से मात्र लीडर्स ही नहीं आए बल्कि अपने साथ नये मेहमानों को भी लाए, जो अपने साथ नये मेहमान नहीं ला सके, वे अपने साथ नये ज्वाइन हुए सदस्यों को ले कर आए और परिणामस्वरूप दो गुणा से अधिक लोगों का जमाव हो गया। जिनमें जितने लोग कुर्सियों पर शोभायमान थे, लगभग उतने ही खड़े रह कर सेमिनार का आनन्द बढ़ा रहे थे। इस सेमिनार की विशेषता यह रही कि इस सेमिनार में पुरूषों के मुकाबले लगभग एक चौथाई नयी मेहमान महिला सदस्यों की गिनती रही। पूरे सेमिनार सेशन के दौरान बीच-बीच में, उपस्थित जनसमूह की ओर से आती करतल ध्वनि तथा उत्साह व प्रसन्नता मिश्रित, आवाजें, न केवल स्टेज के वक्ता की बल्कि सभी लोगों का उत्साहवर्धन कर रही थीं। पहले के समान ही सेमिनार का शुभारंभ मीडिया एसोसिएट अनिता अनिता भोज ने किया तथा उपस्थित समुदाय के स्वागत भाषण के साथ ही नेशनल ट्रेनर अशोक कुमार को आमंत्रित किया, जिस में अशोक कुमार ने इस 'सक्सेस सेमिनार - 3' के विषय में तथा दिल्ली क्राइम के विषय में संक्षिप्त विवरण दिया। इन दोनों के बाद दिल्ली क्राइम प्रैस के मुख्य स्तंभ राजकुमार कश्यप ने मोर्चा संभाला तथा दिल्ली क्राइम प्रैस के तीनों प्लान्स की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा अपनी टीम के लीडर्स को उनकी विशेष उपलब्धियों पर सम्मानित किया। राजकुमार कश्यप जी के बाद नेशनल ट्रेनर अशोक कुमार तथा सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा ने मोर्चा संभाला और अपनी टीम के नये लीडर्स के साथ-साथ पुराने लीडर्स को, उनकी विशेष उपलब्धियों पर अपनी ओर से विशेष उपहार देते हुए सम्मानित किया। जिसके परिणामस्वरूप लीडर्स का उपस्थित जनसमूह ने न केवल हर्षोल्लास से करतल ध्वनि से मनोबल बढ़ाया बल्कि लीडर्स ने भी अपने सपनों को उड़ान देने में कोई कोर-कसर न छोड़ने का संकल्प लिया। सेमिनार की समाप्ति पर सभी ने हल्का जलपान ग्रहण किया और अपने-अपने घर की ओर कूच किया।
दिनेश शर्मा/नवादा/दिल्ली क्राइम प्रैस