INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

धानेश्वर नाथ मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, जगमगाते रथों पर विराजे देवी-देवता

धानेश्वर नाथ मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, जगमगाते रथों पर विराजे देवी-देवता

मेरठ कैंट (सदर गंज बाजार) स्थित बाबा धानेश्वर नाथ मंदिर से एक भव्य और मनमोहक शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला, जहाँ वे भक्ति संगीत की धुनों पर झूमते और नाचते नजर आए। शोभायात्रा में रथ पर सवार भगवान गणेश जी, बाबा खाटू श्याम जी और विशेष रूप से जगमगाती लाइटों से सजा राधा रानी का सुंदर रथ आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सदर थाना प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाते दिखे, जिससे पूरा कार्यक्रम अत्यंत सुचारू और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर शाहिद हसन मेरठ 
सहयोगी नसीम अनस