INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

काशी टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़

काशी टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़

बुलडोजर लेकर पहुंचे समर्थक
मेरठ काशी टोल प्लाजा पर आज जबरदस्त गहमागहमी और समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर की मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर इकट्ठा हुए। इस दौरान कुछ समर्थक अनूठे अंदाज में अपने-अपने बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र बने रहे। भीड़ की विशाल संख्या और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

रिपोर्टर शाहिद हसन मेरठ 
सहयोगी नसीम