INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी मुठभेड़ के बाद 1 करोड़ का गांजा बरामद, गिरोह के 5 शातिर तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ के बाद 1 करोड़ का गांजा बरामद, गिरोह के 5 शातिर तस्कर गिरफ्तार
 

मुजफ्फरनगर: जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत एसपी सिटी अमृत जैन के कुशल निर्देशन में थानाप्रभारी नई मंडी आनंददेव मिश्रा व उनकी पुलिस टीम को दिनांक 03 मई, दिन रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुठभेड़ के बाद 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गिरोह के 2 तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में 250 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। पकड़े गए तस्करों की पहचान मोहम्मद सुल्तान, गुड्डू, किफायत, डॉ. सोनू और जितेंद्र के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह ओडिशा से सस्ते दामों पर गांजा लाकर मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और हरिद्वार जैसे इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचता था। सी.ओ. मंडी राजू साव के कुशल नेतृत्व ने मंडी पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक क्रेटा कार, एक छोटा हाथी वाहन और अभियुक्तों के पास से अवैध असलहे व कारतूस भी बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने इस सराहनीय कार्य के लिए नई मंडी पुलिस टीम को 15,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है।

रिपोर्टर: निखिल सैनी, मुजफ्फरनगर ( उ०प्र० )