राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो के पास कार बम धमाका
लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर वन के बाहर खड़ी एक कर में जोरदार धमाका हुआ यह धमाका इतना जबरदस्त था। उसके आसपास खड़ी चार-पांच गाड़ियां भी चपेट में आ गई । नई दिल्ली मे लालकिला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास कार मे जोरदार धमाका जिसके कारण कई गाड़ियों मे आग लगने और धमाके के के लोग हताहत और जख्मी हों गए प्रसाशन पूरी तरह सभी टीमो के साथ मौके पर मौजूद नई दिल्ली के साथ साथ कई शहर हाई अलर्ट पर लाल किला धमाका के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। मुम्बई, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, एनसीआर को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। आज ही फरीदाबाद में 3000 किलोग्राम आरडीएक्स पकड़ा गया है। NSG की विशेष टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है। 12 घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, इलाज जारी है। सुरक्षा एजेंसियों को सभी प्रमुख शहरों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियों को एलर्ट पर रखा गया है। मामले की जांच जारी है, और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जा रही है। जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की सूचना बिना किसी जिझक के डायल 112 पर दे।

दिल्ली ब्लास्ट मामले पर डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने कहा कि कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एनएसजी, दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरे क्राइम सीन की जांच कर रही हैं। जांच जारी है। जिस कार में ब्लास्ट हुआ था, उसमें कुछ बॉडी पार्ट्स मिले हैं। एफएसएल टीम उन्हें इकट्ठा कर रही है।
संवाददाता : - मीनाक्षी निगम