सी.डी.ओ. की अध्यक्षता में विभिन्न मुद्दों से सम्बन्धित बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई।
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर देशभूषण की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान द्वितीय चरण के संबंध में अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए की संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान द्वितीय चरण अभियान को आपस में समन्वय कर सकुशल संपन्न कराए। उन्होंने कहा की संचारी रोगों एवं अन्य संक्रामक रोगों के संचरण के दृष्टिगत सभी विभागों विशेष कर नगर विकास पंचायती राज एवं शिक्षा विभाग को अपनी गतिविधियां गंभीरता से करने की आवश्यकता है उन्होंने सभी सरकारी भवन स्कूलों पंचायत घरों की चो एवं परिसर का निरीक्षण कर जल भराव को समाप्त एवं स्वच्छता के निर्देश दिए स्टॉप डायरिया कैंपेन में प्रतिभाग करने वाले एनजीओ पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया को संक्रामक रोग की रोकथाम में सक्रिय सहयोग के लिए कहा नियमित रिपोर्टिंग व फोटोग्राफ शेयर करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती अलका सिंह द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान से संबंधित रूपरेखा कार्यदायित्व विगत अभियान की उपलब्धियां एक पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की गई अभियान में शामिल किए गए नवीन घटकों पर पर विशेष जोर देते हुए अभियान की समस्त गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया दिनांक एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा यह एक अंतर विभागीय संबंध में से चलाई जाने वाला अभियान है जिसमें पंचायती राज विभाग नगर विकास विभाग शिक्षा विभाग पशुपालन विभाग कृषि विभाग महिला एवं बाल कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की मुख्य भूमिका रहती है यह अभियान उत्तर प्रदेश शासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है जिसका अनुसरण माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा स्वयं किया जाता है अभियान के दौरान संचारी एवं वेक्टर जनित रोगों से बचाव संबंधी गतिविधियां की जाती है जिनका मॉनिटरिंग स्वास्थ्य संगठन द्वारा किया जाता है इस बार के अभियान में दस्त रोको अभियान नवीन घटक है साथी शिक्षा विभाग की गतिविधियों में एनिमल बाइट के लिए प्राथमिक उपचार घाव धोने का प्रशिक्षण दिया जाना और जोड़ा गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर लोकेश गुप्ता जी द्वारा जनपद में चलाए जा रहे टीबी रोको अभियान के विषय में विस्तार से बताया तथा उपस्थित सदस्यों को निश्चय मित्र बनने हेतु प्रेरित किया निश्चय मित्र द्वारा टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराए जाने विषयक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा अपना फोन नंबर शेयर करते हुए सभी को नि निक्षय मित्र बनने के लिए अनुरोध किया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया जी ने सभागार में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी अभियान की सफलता उसमें प्रतिभाग करने वाले सदस्यों के बीच समन्वय पर निर्भर करती है अतः हमें एक बेहतर कोऑर्डिनेशन स्थापित कर अभियान की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किया जाना है।
बैठक में समस्त प्रतिभागी विभागों द्वारा प्रतिभा किया गया।
रिपोर्ट: निखिल सैनी, मुजफ्फरनगर।