विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा हुआ बैठक का हुआ आयोजन
आज विश्व हिन्दू परिषद की जिला धर्म प्रसार प्रमुख मुकेश जी ने चरथावल नगर के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की। उन्होंने बताया की हमे संगठन के साथ साथ कार्यकर्ता की भी चिंता करनी है। संगठन का कार्यकर्ता समाज के लिए दर्पण है इसलिए हमे अपने व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए। संगठन मंत्री शुभम जी ने बताया कि धर्म रक्षा निधि के माध्यम से हिंदुओ में अर्थ के समर्पण की आदत डालनी है और नवीन कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए निकाल कर लाना है। श्री मान सुरेंद्र भगत जी कार्यकर्ता के गुणों पर प्रकाश डाला। चर्चा में रूपेश जी अमित जी, शिवम जी, नंदकिशोर जी,अभिषेक जी क्रिश जी,भूपेंद्र जी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निखिल सैनी, संवाददाता।