INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मुजफ्फरनगर साइबर ठगी एक करोड़ एक लाख दो हजार की करने वाले गिरोह के एक साथी को गिरफ्तार किया गया

मुजफ्फरनगर साइबर ठगी एक करोड़ एक लाख दो हजार की करने वाले गिरोह के एक साथी को गिरफ्तार किया गया
 

थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निवेश में अधिक लाभ दिलाने के नाम पर ₹1,01,02,000/- की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
साथ ही ठगी गई धनराशि में से ₹23,00,000/- फ्रीज कर पीड़ित के खाते में वापस कराने की कार्यवाही प्रचलित है।वर्तमान में बढते साइबर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश शासन व श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे अभियान के परिप्रेक्ष्य में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध रविन्द्र प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक  कर्मवीर सिंह थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 मोबाईल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
मुकदमा वादी को फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हुई, जिसने स्वयं को गीतिका कपूर उर्फ “जीजी” बताया। बातचीत के दौरान आरोपी महिला ने विश्वास एवं भावनात्मक संबंध बनाकर मुकदमा वादी को ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं निवेश के नाम पर DGXC नामक वेबसाइट पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप एवं फर्जी लाभ दिखाकर मुकदमा वादी का विश्वास जीता तथा अलग-अलग तिथियों में कुल ₹1,01,02,000/- की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाई। वेबसाइट पर करोड़ों रुपये का फर्जी लाभ दिखाया गया, लेकिन धन निकासी के समय आरोपियों ने “फाइनल वेरिफिकेशन”, “डेटा रिपेयरिंग”, “एंटी मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस” आदि के नाम पर लगातार और धन जमा कराने का दबाव बनाया।  अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं नगर पालिका गंगोह सहारनपुर में पानी की टंकी पर निविंदा कर्मी के तौर पर काम करता हूँ। मेरे 3 बैंको में खाते है, मेरे बहनोई शाहनवाज ने मुझसे बताया कि गंगोह निवासी फैजूल विभिन्न खातों में कारोबारी धनराशि मंगवाने का कार्य करता है, जिसके बदले वह 1 % कमीशन देता है, मेरे बहनोई ने बताया की वह उनके साथ पहले काम कर चुका है, उसे और खातो की जरुरत है, चाहो तो तुम भी अपने खाते में रुपये मँगा सकते है। इस पर मैंने अपने SHIVALIK व PNB खातों में करीब 20 लाख रुपये मँगाकर चैक से निकालकर अपने बहनोई शाहनवाज को दे दिये थे, जिसके बाद उन्होंने यह रुपये फैजूल को दिया और इस काम के मुझे 20,000 रुपये कैश के रुप में मिले है। 

नोटः- उक्त प्रकरण में अबतक लगभग 23 लाख रु0 फ्रीज कराकर पीडित के खाते में वापस की कार्यवाही प्रचलित है। 
गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल कादीर के स्वयं के 2 खातों पर 5 राज्यों से 5 शिकायतें दर्ज है, जिनमें कुल 10 लाख 40 हजार 700 रुपये की धोखाधडी की धनराशि आयी है, तथा इसके अतिरिक्त PNB व IOB के खातों में कुल 11 लाख 27 हजार रुपये का लेनदेन होना पाया गया है। 


 रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी