बगहा-2 आंचल अधिकारियों द्वारा जमीनी किस्तवारी दुरुस्तीकरण के लिए गांव में आम जन सभा आयोजित किया गया
बिहार पश्चिमी चंपारण में ग्राम बिनवलियां और सिंगाही मे बगहा-2 आंचल अधिकारियों द्वारा जमीन के कागजात में गड़बड़ी को ठीक करने के लिए ग्रामीणों को बुलाकर आम सभा की और अपने जमीनी किस्तवारी कागजात में कमी को दुरुस्त कराने की सलाह दी। आंचल अधिकारी बगहा -2 के विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाअधिकारी शेशिकानंद कुमार, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो आदिल अहमद, सर्वेक्षण अमीन सुभम कुमार ततवा, सूरज कुमार द्वारा ग्रामीणों के जमीनी कागजात की दुरुस्तीकरण किया। सभी ग्राम वासी सरकार द्वारा इस जमीनी किस्तवारी दुरुस्तीकरण प्रक्रिया से काफी खुश नजर आये। सभी लोगों ने अपने अपने जमीन किस्तवारी कागजात दुरुस्त कराए। इस सभा में ग्राम के मनोहर पटवारी (जन प्रतिनिधि बीo डीo सीo ), अनीता देवी (वार्ड सदस्य), अशोक चौधरी, प्रेम लाल चौरसिया, पारस सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
प्रेस रिपोर्टर हरिद्र शर्मा व नागेन्द्र काज़ी (मीडिया एसोसिएट)
दिल्ली क्राइम प्रेस
बगहा-2 आंचल अधिकारियों द्वारा जमीनी किस्तवारी दुरुस्तीकरण के लिए गांव में आम जन सभा आयोजित किया गया
Genral
13/10/2026 05:40 AM 121
X