जनपद के विद्यालयों शिक्षण संस्थानों में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
प्रतापगढ़। समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं से आच्छादित पूर्वदशम्/दशमोत्तर के छात्र/छात्राओं को मा0 मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों से छात्रवृत्ति प्रदान किये जाने हेतु आज ‘‘छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम‘‘ का आयोजन इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया गया। राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) किया गया। इसी क्रम में जनपद के सम्बन्धित विद्यालयों/शिक्षण संस्थानों जिनके छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की गयी है, उन सभी विद्यालयों/शिक्षण संस्थानों में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक पूर्वदशम् (कक्षा-9,10) में अनुसूचित जाति के 11154 छात्र/छात्राओं को 156.15 लाख, सामान्य वर्ग के 5594 छात्र/छात्राओं को 167.82 लाख, पिछड़ा वर्ग के 19877 छात्र/छात्राओं को 416.47 लाख एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 2041 छा़त्र/छात्राओं को 59.45 लाख इस प्रकार कुल 38666 छात्र/छात्राओं को 799.89 लाख की धनराशि वितरित की गई है। दशमोत्तर (कक्षा- 11,12) में अनुसूचित जाति के 10095 छात्र/छात्राओं को 121.55 लाख, सामान्य वर्ग के 6576 छात्र/छात्राओं को 198.76 लाख, पिछड़ा वर्ग के 16830 छात्र/छात्राओं को 496.33 लाख एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 1829 छात्र/छात्राओं को 53.68 लाख, इस प्रकार कुल 35330 छात्र/छात्राओं को 870.32 लाख की धनराशि वितरित की गई है। दशमोत्तर (कक्षा-11,12 को छोड़कर) में अनुसूचित जाति के 5133 छात्र/छात्राओं को 174.47 लाख, सामान्य वर्ग के 17775 छात्र/छात्राओं को 2274.02 लाख, पिछड़ा वर्ग के 26850 छात्र/छात्राओं को 3378.40 लाख एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 2401 छात्र/छात्राओं को 159.19 लाख, इस प्रकार कुल 52159 छात्र/छात्राओं को 5986.08 लाख की धनराशि वितरित की गई है। जनपद के एमडीपीजी कालेज में जिला समाज कल्याण नागेन्द्र कुमार मौर्य, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशीष द्विवेदी सहित अन्य अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
रिपोर्ट, सूरज सोनी प्रतापगढ़