INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

गौ सेवा को समर्पित आध्यात्मिक गुरु प्रवीण देव से दिल्ली क्राइम प्रेस रिपोर्टर की खास मुलाकात

गौ सेवा को समर्पित आध्यात्मिक गुरु प्रवीण देव से दिल्ली क्राइम प्रेस रिपोर्टर की खास मुलाकात

मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहे स्थित ​दिल्ली क्राइम प्रेस की विशेष आध्यात्मिक गुरु और संस्थापक प्रवीण देव  के सेवा कार्यों पर खास बातचीत करते हुए दिल्ली क्राइम नेशनल हिंदी न्यूज़ पेपर की कॉपी देकर सम्मानित किया और साथ ही गौ सेवा करते हुए फोटो भी खींचाई। ​समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाने और जीव दया के संकल्प को धरातल पर उतारने वाले सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु एवं संस्थापक प्रवीण देव जी से आज दिल्ली क्राइम प्रेस के रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी व न्यूज़ सपोर्टर सचिन शर्मा ने एक शिष्टाचार मुलाकात की। इस विशेष मुलाकात के दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक और जीव संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई।
​आध्यात्मिक गुरु प्रवीण देव  समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ जीव सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। वे अपनी देखरेख में एक विशाल एवं आदर्श गौशाला का संचालन भी करते हैं, जहाँ बेसहारा और बीमार गायों की पूरी श्रद्धा और उत्तम व्यवस्था के साथ सेवा-देखभाल की जाती है। ​मुलाकात के दौरान प्रवीण देव  ने कहा कि गौ सेवा और अध्यात्म एक दूसरे के पूरक हैं। जीवों पर दया करना और सनातन संस्कृति के मूल्यों को बचाना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने दिल्ली क्राइम प्रेस के सामाजिक और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रयासों की  सराहना की।
​दिल्ली क्राइम प्रेस  रिपोर्टर ने गुरु जी का आशीर्वाद लिया और उनके द्वारा चलाए जा रहे इस पावन गौ सेवा कार्य को समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया। 


 रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी