लाहौरी गेट में 7.79 लाख की चोरी का खुलासा, पुराना शातिर चोर गिरफ्तार..!
दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में दुकान से 7.79 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी मनोज उर्फ ओंकार (40) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ दुकान की खिड़की का शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और CCTV का DVR भी चोरी कर लिया था। पुलिस टीम ने 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की। तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना के आधार पर उसे महाराजगंज, यूपी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर 2,32,800 रुपये नकद बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले करीब 20 वर्षों से अपराध में सक्रिय है और दिल्ली के अलग-अलग थानों में चोरी के 8 मामले दर्ज हैं। कार्रवाई SI रोहित, ASI कविंदर, HC नितेश, HC पंकज और HC अमित की टीम ने SHO योगेश्वर की निगरानी में की।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली