INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

इलाज का केंद्र या बीमारी का अड्डा? भलस्वा की सरकारी डिस्पेंसरी बदहाल....?

इलाज का केंद्र या बीमारी का अड्डा? भलस्वा की सरकारी डिस्पेंसरी बदहाल....?

◾उत्तरी दिल्ली की #बादली विधानसभा स्थित भलस्वा जेजे कॉलोनी की सरकारी डिस्पेंसरी इन दिनों बदहाली का सामना कर रही है। मरीज इलाज की उम्मीद लेकर यहां पहुंचते हैं, लेकिन परिसर में फैली गंदगी और जलभराव उनकी परेशानी बढ़ा रहा है।
◾डिस्पेंसरी फिलहाल टीन के अस्थायी ढांचे में संचालित हो रही है। कहीं टूटी छत और कुर्सियां नजर आती हैं तो कहीं दीवारों पर अव्यवस्थित तरीके से लगे बोर्ड। 
◾सबसे गंभीर समस्या परिसर के आसपास जमा नालियों का गंदा और बदबूदार पानी है। मानसून के दौरान जलभराव से मच्छर और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।
◾स्थानीय लोगों का आरोप है कि डिस्पेंसरी लंबे समय से इसी स्थिति में है और इसके उचित जीर्णोद्धार की ओर ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि यहां स्टाफ मौजूद है और मरीजों को दवाइयां मिल रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र की बुनियादी व्यवस्था सवालों के घेरे में है।

संवाददाता सुहैल अहमद