कमला नगर से युवक का अपहरण, 2 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार....!
DCP North District दिल्ली के थाना रूपनगर पुलिस ने कमलानगर से 18 वर्षीय युवक विशेश के अपहरण और बेरहमी से मारपीट करने के मामले में महज दो घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम, स्वयं शाह, ध्रुव, तनमय और ऋषि के रूप में हुई है।
Delhi Police के अनुसार, 23 अगस्त की रात विशेश कमला नगर स्थित एक दुकान के पास बैठा था, तभी आरोपी मारुति अर्टिगा (DL1CAC47XX) में पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर जबरन कार में बैठाकर गुलाबी बाग के एक पार्क में ले गए। वहां भी आरोपियों ने डंडों से हमला किया, जिससे विशेश के सिर सहित शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलते ही SHO इंस्पेक्टर रमेश चंदर के नेतृत्व में HC नवीन और HC नरेश की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने पार्क में दबिश दी, जहां से विशेश को सुरक्षित छुड़ाकर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जांच SI शंभू झा कर रहे हैं।
पूछताछ में सामने आया कि एक युवती को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपियों ने विशेश को सबक सिखाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल अर्टिगा कार भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली