INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

आंधी तूफान के कारण मक्का का फ़सल हुई बरबाद

आंधी तूफान के कारण मक्का का फ़सल हुई बरबाद 

कांकेर:-

परलकोट क्षेत्र पखांजूर कृषि प्रधान क्षेत्र हैं, यहां के किसान अपने मेहनतकश होने के कारण पथरीली जमीन पर खेती फसल उत्पादन करके अपना जीवन यापन करते आ रहे हैं, लेकिन प्रकृति आपदा के कारण किसानों का कमर टूट गया इस क्षेत्र में अनेक किसान परलकोर्ट में मक्का की खेती किए हैं। 

लेकिन आंधी - तूफान के कारण उनका फसल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण किसानों को कई हेक्टर फसल नष्ट हो गया है, इससे किसान परेशान हैं, दु:खी है, चिंतित है, भयभीत है, तथा उनकी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इस हेतु शासन से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से मांग करते हैं, कि जल्द से जल्द किसानों का प्रकरण तैयार कर उनको मुआवजा राशि प्रदान किया जाए। 

क्षेत्र के किसान हमेशा से अपने उत्पादन फसलों को मंडी रहते हुए भी व्यवस्था न होने के कारण कोचियो के पास अपना उत्पादित फसल बेचते हैं, जिससे आए दिन ठगी का शिकार होते हैं, पिछले वर्ष भी मक्का खरीदी में क्षेत्र के बहुत सारे किसान ठगी का शिकार हुए हैं, कई करोड़ रुपया का ठगी हुआ है, लेकिन आज तक शासन प्रशासन ने इस विषय पर कोई निर्णय नहीं लिया है । 

इस परिपेक्ष में शासन से मांग है कि वर्तमान वित्त वर्ष में उत्पादित फसलों का मक्का का समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए, ताकि किसान राहत महसूस करें और उनका सही फसलों का कीमत मिल सके इस परिपेक्ष में आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से एवं मंडल पखांजूर की ओर से समस्त किसानों के हित में श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला कांकेर को अनुविभागीय अधिकारी (रा.)महोदय के द्वारा व माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष  असीम राय , पखांजूर मंडल महामंत्री राजेश नायर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री स्वपन तरफदार, मंडल मंत्री किशोर हालदार, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवानंद मंडल, युवा मोर्चा महामंत्री सुकांत विश्वास, वरुण, गणेश शाह, सुशील वर, आशीष मिस्त्री , बड़ी संख्या में किसान बंधुओं एवं किसान मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट मीडिया के सम्मानित साथी उपस्थित थे ।