INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

*परतूर में समर्थ ट्रेडर्स दुकान में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, ₹8.39 लाख का मुद्देमाल बरामद*

*परतूर में समर्थ ट्रेडर्स दुकान में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, ₹8.39 लाख का मुद्देमाल बरामद*

परतूर (जालना) | संवाददाता
परतूर शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित समर्थ ट्रेडर्स आढ़त दुकान में हुई घरफोड़ चोरी के मामले में परतूर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो विधि-संघर्ष बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹8,39,190 कीमत का मुद्देमाल बरामद किया है और चोरी का एक मामला उजागर किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 फरवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में लगी छोटी खिड़की की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले से करीब ₹10 लाख नकद चोरी कर फरार हो गए थे।
इस संबंध में प्रभाकर ज्ञानोबा सुपेकर (निवासी आनंदवाड़ी, परतूर) की शिकायत पर परतूर पुलिस थाने में घरफोड़ चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी पुणे में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने वेश बदलकर एक होटल से सावता एकनाथ शिंदे (निवासी मानेगल्लो, परतूर) तथा दो विधि-संघर्ष बालकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
बरामद सामान:
₹6,00,190 नकद
Samsung S22 Ultra मोबाइल
Samsung Galaxy Z Fold 5 मोबाइल
Apple iPhone 14
चांदी की दो बाली
दो बैग
Boat कंपनी के ईयरबड
दो बड़े धारदार चाकू
कुल मिलाकर ₹8,39,190 मूल्य का मुद्देमाल जब्त किया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच पोलीस उपनिरीक्षक अमोल बी. रावते कर रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी से अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी आर. टी. रेंगे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सुदाम भागवत और पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक पूरी की।

*Reporter : Ashok Varne*
.    *दिल्ली क्राईम प्रेस*