कबीर बस्ती में घर से जेवर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 68.13 ग्राम सोने के आभूषण बरामद...!
दिल्ली के मलका गंज स्थित कबीर बस्ती में घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले को थाना सब्जी मंडी पुलिस ने सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ◾आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ रिजुल (31) निवासी कबीर बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे और निशानदेही पर कुल 68.13 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीड़ित परिवार के घर आता-जाता था और उसे अलमारी में रखे जेवरों की जानकारी थी। उसने 26 अक्टूबर को मौका पाकर अलमारी से आभूषण चोरी कर लिए थे। जांच के दौरान पुलिस ने 31 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर छत से अंगूठियां, मंगलसूत्र और टॉप्स बरामद हुए। आगे पूछताछ में घंटाघर के पास एक ज्वेलरी शॉप से टूटी अंगूठी और पिघला हुआ हार भी बरामद किया गया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सत्यपाल, कांस्टेबल शंकर और कांस्टेबल नवीन की अहम भूमिका रही।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
कबीर बस्ती में घर से जेवर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 68.13 ग्राम सोने के आभूषण बरामद...!
Genral
04/11/2026 05:51 AM 27
X