आचार्य इंद्रपाल जी सर्वसम्मति से गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय शुक्रताल के अध्यक्ष मनोनीत किया गया
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के तीर्थ नगरी शुक्रताल में आज गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय शुक्रताल में आयोजित एक विशेष सभा में 1 मार्च 2026 की बैठक के निर्णय की पुष्टि करते हुए आचार्य इंद्रपाल जी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। सभा की अध्यक्षता महामंडलेश्वर श्री गोपालदास जी ने की तथा उपसभापति के रूप में महाशय तेजपाल जी उपस्थित रहे। मंच का संचालन श्री प्रेमशंकर मिश्र ने किया।
आचार्य इंद्रपाल जी ने क्षेत्र के ग्रामीणों और सहयोगियों की उपस्थिति में पद स्वीकार करते हुए कहा कि वे सबके पौरुष और त्याग के बल पर आश्रम की सेवा करेंगे। उन्होंने सभी मतभेदों को दूर कर सबको साथ लेकर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से आए 200-250 से अधिक लोगों ने फूल-मालाओं के साथ आचार्य जी का स्वागत किया और विद्यालय की उन्नति में सहयोग का वचन दिया।
सभा में स्वामी भरतदेव जी, स्वामी शिवानंद जी, मदनपाल, कृष्ण धाम अध्यक्ष संजय राठी, राजेश अध्यक्ष, अनूप राठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अमित राठी ने एक कन्या गुरुकुल खोलने का प्रस्ताव रखा और इसके लिए ₹5,00,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की। अंत में आचार्य जी ने तन-मन-धन से विद्यालय को प्रगति के पथ पर ले जाने का संकल्प दोहराया
रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी