INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

खजूरी खास थाने के SHO पर कार्रवाई, SI-सिपाही पर वसूली का केस...!

खजूरी खास थाने के SHO पर कार्रवाई, SI-सिपाही पर वसूली का केस...!
दिल्ली के
खजूरी खास थाने में कथित जबरन वसूली का मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एक शिकायतकर्ता को NDPS एक्ट में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगने के आरोप में तैनात सब-इंस्पेक्टर शुभम और कॉन्स्टेबल कपिल को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक,आरोपी पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में रखा और NDPS मामले में जेल भेजने की धमकी दी। आरोप है कि करीब 2.5 लाख रुपये की मांग की गई, बाद में परिजनों की शिकायत पर वजीराबाद SHO प्रशांत गौतम की टीम ने जाल बिछाया और पैसे लेने पहुंचे कॉन्स्टेबल को पकड़ लिया गया, जबकि SI के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है। खजूरी खास थाना SHO को पुलिस लाइंस भेज दिया गया है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली