₹30 हजार की रिश्वत लेते एडिशनल SHO गिरफ्तार, गुरुग्राम पुलिस ने किया निलंबित ....!
गुरुग्राम में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने रविवार, 22 नवंबर 2026 को शिवाजी नगर थाने के एडिशनल SHO सब-इंस्पेक्टर नरपाल सिंह को ₹30,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज शिकायत निपटाने और केस दर्ज न करने के एवज में पहले ₹2 लाख मांगे गए थे, जो बाद में ₹60,000 में तय हुए। पहली किस्त के तौर पर ₹30,000 लेते हुए एसीबी ने उन्हें दबोच लिया। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर निवासी शिकायतकर्ता गुरुग्राम में किराये पर रहकर ग्रोसरी व फ्रूट की दुकान पर काम करता है। भूपेंद्र और अरसद के बीच ₹40 लाख से अधिक के लेन-देन विवाद में उसके खिलाफ शिकायत दी गई थी। एसीबी ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि पुलिस ने आरोपी को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
₹30 हजार की रिश्वत लेते एडिशनल SHO गिरफ्तार, गुरुग्राम पुलिस ने किया निलंबित ....!
Genral
23/11/2026 04:59 AM 34
X