INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

बदायूं में प्रशासनिक फेरबदल केशव कुमार का तबादला, गामिनी सिंगला बनीं नई सीडीओ

बदायूं में प्रशासनिक फेरबदल केशव कुमार का तबादला, गामिनी सिंगला बनीं नई सीडीओ
 

बदायूं :  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बड़े स्तर पर किए गए आईएएस अधिकारियों के तबादलों के तहत जनपद बदायूं में भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) केशव कुमार का तबादला कर उन्हें कुलसचिव के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला को बदायूं का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है।
शासन स्तर पर इस बदलाव को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है, लेकिन जिले में इसे अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। केशव कुमार ने नवंबर 2022 में सीडीओ का कार्यभार संभाला था और अपने कार्यकाल के दौरान कई विकास योजनाओं को गति दी। उनके नेतृत्व में ग्रामीण विकास, स्वच्छता अभियान और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।
नई सीडीओ गामिनी सिंगला के आगमन से प्रशासनिक कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए जिले में बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन की संभावना व्यक्त की जा रही है।
जनपद के प्रशासनिक गलियारों में इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं और आने वाले समय में विकास कार्यों की दिशा पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।


संवाददाता: ए.के. सोनी