गाजियाबाद में मिलावटी काली मिर्च की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13.5 लाख का माल बरामद...!
◾#दिल्ली से सटे #गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कथित तौर पर मिलावटी काली मिर्च बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ है।
◾अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में छोटी और सस्ती काली मिर्च पर गोंद, मैदा और रिफाइंड तेल की परत चढ़ाकर उसे ए-ग्रेड काली मिर्च के रूप में बेचा जा रहा था।
◾सहायक आयुक्त सर्वेश मिश्रा ने बताया कि 17 सितंबर की रात लोनी बॉर्डर थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने केहर फार्म हाउस, सेवाधाम, बेहटा हाजीपुर में छापेमारी की।
◾मौके से दिल्ली के बुद्ध विहार निवासी लोकेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 13.5 लाख रुपये कीमत का तैयार माल और संबंधित सामग्री बरामद की गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली