INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

भारी बारिश के बाद वार्ड नंबर 8 में जलभराव और कीचड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त

भारी बारिश के बाद वार्ड नंबर 8 में जलभराव और कीचड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त
मेरठ:
रात भर हुई भारी मूसलाधार बारिश के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव और जल निकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। वार्ड नंबर 8 के अंतर्गत आने वाले कई रास्तों और गलियों में भारी जलभराव, कीचड़ और गाद जमा होने के कारण आम जनता और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव और गड्ढों में कीचड़ भर जाने से पैदल चलना भी दूभर हो गया है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और काम पर जाने वाले लोगों को भयंकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जल निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण हर हल्की या भारी बारिश के बाद यही स्थिति बन जाती है। 'दिल्ली क्राइम व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा' के वार्ड नंबर 8 के प्रतिनिधि मोहम्मद यूनुस सैफी ने इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि प्रभावित रास्तों से तुरंत पानी की निकासी की जाए, कीचड़ साफ करवाकर सड़कों पर चुना व दवाइयों का छिड़काव कराया जाए ताकि आम जनता को इस नरकीय स्थिति से जल्द राहत मिल सके।