INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

छठ महापर्व के बाद उत्तरी जिला पुलिस और 'यूथ स्टैंड्स फॉर सोसाइटी' ने श्याम घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान....!!

छठ महापर्व के बाद उत्तरी जिला पुलिस और 'यूथ स्टैंड्स फॉर सोसाइटी' ने श्याम घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान....!!
नई दिल्ली। छठ महापर्व के
समापन के बाद यमुना तट की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिले और 'यूथ स्टैंड्स फॉर सोसाइटी' (YSS) के स्वयंसेवकों ने वजीराबाद स्थित श्याम घाट पर एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। उत्तरी जिले का यह सबसे बड़ा छठ घाट यमुना के किनारे लगभग 2.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है, जहाँ पर्व के दौरान पीक आवर्स में करीब एक लाख श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने के बाद घाट और नदी के किनारों की सफाई बेहद आवश्यक हो गई थी। उत्तरी जिले की पुलिस उपायुक्त (DCP) निहारिका भट्ट (IPS) के नेतृत्व में आयोजित इस पहल के दौरान पुलिसकर्मियों और युवा स्वयंसेवकों ने मिलकर घाट पर जमा कचरे की सफाई की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना था कि माँ यमुना के प्रति सच्ची आस्था केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि नदी और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की सामूहिक जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही जरूरी है। उत्तरी जिला पुलिस ने YSS के युवाओं की सराहना करते हुए सभी नागरिकों से अपील की कि वे घाटों पर कचरा न फैलाएं और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली