तीन दिन की लगातार बारिश के बाद बगरैन गौशाला में सफाई अभियान
बदायूं/बगरैन। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद बगरैन स्थित गौशाला में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। बारिश के कारण गौशाला परिसर में गंदगी और जलभराव की स्थिति को देखते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई गई।ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद्र पाल और ग्राम प्रधान गुलाम नबी के द्वारा गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान गौशाला परिसर की सफाई कराई गई तथा गोवंश की देखभाल और साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान बारिश के बाद उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए गौशाला में नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
रिपोर्टर एके सोनी— बदायूं