फोटो एएनआई
एयर इंडिया की फ्लाइट से सेन फ्रांसिस्को जाने वाले यात्रियों को काफी मुश्किल झेलनी पड़ी। मुंबई से सेन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट ने अलग-अलग कारणों से अत्यधिक देरी से उड़ान भरी। बताया गया है कि इस फ्लाइट को शुक्रवार शाम चार बजे उड़ान भरनी थी लेकिन इस उड़ान में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 25 घंटे की देरी हुई। इस देरी के पीछे अलग-अलग कारण बताए गए हैं।