अलीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:रिसॉर्ट में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार और 23 लाख से अधिक कैश बरामद...!
दिल्ली के आउटर नार्थ जिले के अलीपुर थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिंदपुर स्थित एक रिसॉर्ट में चल रहे अवैध जुए के अड्डे पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से, बिस्तर और उनकी गाड़ियों से कुल 23,78,350 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने 8 कार, 2 स्कूटी, 15 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते भी जब्त किए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, बरामद वाहनों के स्वामित्व, मोबाइल डेटा और इतनी बड़ी नकदी के स्रोतों की गहनता से जांच की जा रही है ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
अलीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रिसॉर्ट में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार और 23 लाख से अधिक कैश बरामद...!
Genral
15/10/2026 03:04 PM 117
X