आमस में बाइक सवार को अज्ञात ट्रक ने रौंदा, 2 महिला की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, दो घायल की स्थिति चिंताजनक
संवाददाता -निरंजन कुमार यादव,गया, (बिहार)
गया/आमस। जिले के आमस थाना क्षेत्र के गंगटी मोड़ के पास एन.एच दो पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक दो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
जिसे आस पास के लोगों के सहयोग से आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु मगध मेडिकल कॉलेज गया के लिए रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक पर चार लोग सवार होकर शेरघाटी से घर लौट रहे थे और घर जाने के लिए गंगटी मोड़ के पास रोड पार कर रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दी। जिसमे 2 की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमे आमस थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव की रहने वाली दर्षणी देवी और रिश्ते में नतनी ज्योति कुमारी को मौत हो गई। जबकी चंदन कुमार व सत्येंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 2 को जाम कर दिया, जिसे स्थानीय प्रशासन व मुखिया मनोज यादव के द्वारा लोगों को समझा बुझा कर जाम को जताया गया। वहीं, थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल कॉलेज गया भेजा जा रहा है।