मेरठ में भारतीय वायुसेना का हैरतअंगेज एयर शो
मेरठ में भारतीय वायुसेना की 'सूर्यकिरण' एयरोबेटिक टीम ने एक हैरतअंगेज एयर शो का आयोजन कर सभी का दिल जीत लिया, जहां गगनभेदी गर्जना के साथ उड़ते फाइटर जेट्स ने आसमान को तिरंगे के खूबसूरत रंगों से सराबोर कर दिया। वायुसेना के जाबांज़ पायलटों ने हवा में एक से बढ़कर एक अद्भुत कलाबाज़ियां और फॉर्मेशन दिखाए, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा क्षेत्र देशभक्ति के जयकारों से गूंज उठा। भारतीय वायुसेना की अद्भुत शक्ति, सटीकता और शौर्य का प्रदर्शन करता यह ऐतिहासिक एयर शो शहरवासियों में गर्व और नए उत्साह का संचार कर गया
रिपोर्टर शाहिद हसन मेरठ
सहयोगी जावेद रिठानी