विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
मुजफ्फरनगर भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की शारीरिक एवं खेल आचार्या श्रीमती सीमा सिंह जी ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले स्वास्थ्य नियमों की विस्तृत जानकारी दी। श्रीमती सीमा सिंह जी ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता एवं समय पर दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति पर विशेष जोर देते हुए विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और इससे दूर रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें एक स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों द्वारा स्वस्थ जीवन अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।
रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी