INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

लालकुआं विधानसभा में SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

लालकुआं विधानसभा में SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

लालकुआं, 15 जून 2026। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार चोरगलिया क्षेत्र स्थित हरकिशनपुर में मंडल उपाध्यक्ष दीपक फूलफतिया के आवास पर शक्तिकेंद्र चोरगलिया की SIR (Special Intensive Revision) के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि किसी भी बूथ का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य रूप से पालक मुकेश बेलवाल उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक करते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंच बनाने और उनके नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर आईटी संयोजक रमेश वारियाल, मंडल महामंत्री नवीन जोशी, मंडल मंत्री षष्ठी चौशाली, शक्तिकेंद्र संयोजक महेश जोशी, बीएलओ-2 पंकज बोहरा, मंडल मंत्री विनय बजेठा, कार्यकारिणी सदस्य हेमू बजेठा, शक्तिकेंद्र प्रभारी गुड्डू मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा योगेश आर्या, बूथ अध्यक्ष गिरीश सांगरी, मंडल मीडिया संयोजक राहुल बिष्ट तथा पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश दुर्गपाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।

संवाददाता- चंदन सिंह