अंजलि राही ने परिवार जोड़ो अभियान के तहत किया जनसंवाद
आम आदमी पार्टी की महिला जिला उपाध्यक्ष अंजलि राही ने अर्जुन नगर, मदनपुरी में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व अपनी टीम के साथ मिलकर परिवार जोड़ो अभियान की शुरुआत की।
इस मौके पर प्रदेश संयुक्त सचिव मीनू सिंह जी, प्रदेश महिला संयुक्त सचिव मंजू सांकला जी, जिला महिला संयुक्त सचिव उर्मिल राणा जी, जिला महिला उपाध्यक्ष सोनू सैनी जी, वरिष्ठ नेता विजेश खटाना जी, ब्लॉक अध्यक्ष किरण पुनिया जी, ब्लॉक अध्यक्ष कल्लू प्रधान जी, युवा नेता योगी सरदाना जी, पूनम अदलखा जी, बीना देवी जी, मेहता जी आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने बहुत ही कम समय में इतने सारे काम कर दिखाए हैं जो हरियाणा सरकार पिछले कई सालों में भी नही कर पाई है और न ही लगता है कि कभी कर भी पाएगी। जनता ने वार्ड में फ़ैली गंदगी, कूड़े के ढेरों, सीवर ओवरफ्लो व टूटे ढक्कनों, पेय जल, स्ट्रीट लाइट, गड्डो-खड्डों की समस्या को बताया। थ
5 से 10 मिंट की बरसात में घरों के अंदर तक पानी भर जाता हैं, अवगत करवाया। सारी समस्याएं पिछले कई सालों से ज्यो की त्यों हैं, उन पर कभी कोई काम नहीं किया गया है। जनप्रतिनिधि ने कभी वार्ड की जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया।अंजलि राही को वार्ड की जनता से खूब मान सम्मान, सहयोग मिल रहा है और जनता इस बार मन बनाये बैठी है बदलाव करने के लिए। अपने वार्ड को भी सुंदर, स्वच्छ चाहते हैं।
