INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता-संदीप विश्वकर्मा

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस:- हर बोली, हर भाषा को सलाम 

बिहार/लखीसराय:-अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा  दिवस के अवसर पे (डायट लखीसराय ) के शिक्षकगण  IPEL से मुकेश कुमार एवं व्याख्याता सुषमा कुमारी, डॉ रविन्द्र कुमार , विश्वजीत सिंह, मोहम्मद वशीक,के निर्देश में उनके प्रशिक्षु _ मनीष कुमार शर्मा, शिवेश्वर, बलराम सिंह, मोहम्मद शादाब अंसारी ,राहुल कुमार, मनीष कुमार  , मोहन सिंह पटेल, जय नारायण,  फरहीन नाज़, संदीप कुमार विश्वकर्मा, इत्यादि ने  मातृभाषा के महत्व को बड़ी ही कुशलतापूर्व  रोल प्ले ,कविता, एवं लोक गीत के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगाएं। सम्पूर्ण कार्यक्रम 

संस्थान की प्राचार्या डॉ. वंदना कुमारी के निरीक्षण में संपन्न हुआ !                                                                                                                                              अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का इतिहास

आज 21 फरवरी को  पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की महासभा द्वारा साल 1999 में पारित किए जाने के बाद साल 2000 से 21 फरवरी के दिन मनाया जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के लिए इस साल की थीम ‘बहुभाषी शिक्षा है पीढ़ीगत शिक्षा का आधार’ है।